गुजरात में बीजेपी बागियों पर सख्त रुख अख्तियार कर रही है. पार्टी ने 12 और बागियों को निलंबित कर दिया है. ये बागी बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. निलंबित बागियों में वाघोडिया से बाहुबली विधायक मधु श्रीवास्तव भी शामिल हैं. इससे पहले 7 बागियों को निलंबित किया गया था. वहीं अब तक कुल 19 नेताओं को निलंबित किया जा चुका है.
बीजेपी ने जिन नेताओं को निलंबित किया है उनके नाम हैं- दिनु पटेल, मधु श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह उदय सिंह राउल, खतु पगी, एसएम खांट, जेपी पटेल, रमेश झाला, अमरीश झाला, धवलसिंह झाला, रामसिंह शंकर जी ठाकोर, मावजी देसाई और लेबजी ठाकोर.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि दोनों ही राजनीतिक दल बागियों की समस्या से जूझ रहे हैं. अगर बात बीजेपी की करें तो बीजेपी ने अपने कई विधायकों का टिकट काट लिया है जिसके बाद उनमें काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. वाघोडिया से छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव का टिकट पार्टी ने काट लिया बीजेपी ने अश्विनी पटेल को मैदान में उतारा है. नाराज मधु श्रीवास्तव ने बीजेपी छोड दी है. बागी बन गए हैं. बीजेपी ने केसरी सिंह का टिकट काटा वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. कांग्रेस के 17 बागियों को बीजेपी ने टिकट दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं