विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2022

गुजरात चुनाव: दूसरे फेज के लिए BJP ने बनाया मेगा प्लान, ये दिग्गज नेता पार्टी के लिए मांगेंगे वोट

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में 1 दिसंबर को पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान होना है. इनमें से 82 सीटों पर भाजपा के लगभग 29 नेता चुनाव प्रचार करेंगे. प्रचार के लिए 6 केंद्रीय मंत्रियों और तीन मुख्यमंत्रियों को भी उतारा जाएगा.

गुजरात चुनाव: दूसरे फेज के लिए BJP ने बनाया मेगा प्लान, ये दिग्गज नेता पार्टी के लिए मांगेंगे वोट
गुजरात में 1 दिसंबर और 6 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है. 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा.
अहमदाबाद:

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) के लिए बीजेपी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत सभी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. चुनाव प्रचार का सिलसिला भी तेज हो गया है. इस बीच सत्ताधारी बीजेपी गुजरात के दूसरे दौर के चुनाव में प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं की फौज उतारने जा रही है. मंगलवार को बीजेपी गुजरात के 93 विधानसभा सीटों पर प्रचार के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दिग्गज नेताओं को काम पर लगाएगी. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का नाम भी शामिल है.

गुजरात में दूसरे दौर की वोटिंग 6 दिसंबर को होनी है. मंगलवार को जेपी नड्डा और अमित शाह के अलावा असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुखभाई मंडाविया, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और गुजरात में बीजेपी के कद्दावर नेता गोवर्धन झड़फिया भी पार्टी के लिए वोट मांगते दिखेंगे.

वहीं, गुजरात में 1 दिसंबर को पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान होना है. इनमें से 82 सीटों पर भाजपा के लगभग 29 नेता चुनाव प्रचार करेंगे. प्रचार के लिए 6 केंद्रीय मंत्रियों और तीन मुख्यमंत्रियों को भी उतारा जाएगा.

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तीन विजय संकल्प सम्मेलन रैलियों को संबोधित किया. पीएम मोदी की पहली रैली सुरेंद्रनगर में सुबह 11 बजे, अगली दोपहर 1 बजे जबूसर में और फिर नवसारी में करीब 3 बजे तीसरी रैली हुई. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के द्वारका, सोमनाथ, जूनागढ़ और कच्छ जिलों में चार जनसभाएं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान जोरों पर, BJP, कांग्रेस और AAP ने झोंकी पूरी ताकत

गुजरात विधानसभा चुनाव हार्दिक पटेल के लिए नहीं होगा आसान, वीरमगाम सीट पर है कड़ा मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elecions 2022, Gujarat Assemble Election 2022, BJP, Congress, Pm Narendra Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com