केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि जीएसटी देश के विकास के लिए है, लेकिन इसे समझने में थोड़ा सा वक्त लगेगा
नई दिल्ली:
वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम को लेकर व्यापारी वर्ग में अभीतक असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा जीएसटी एक ‘नई बहू’ की तरह है जिसे परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने में वक्त लगेगा और सरकार यह नया कानून देश के विकास के लिए लाई है.
पढ़ें: GST : पहली रिटर्न फाइलिंग से सरकारी खजाने में आए 42,000 करोड़ रुपये -10 खास बातें
मेघवाल ने कहा कि रियल स्टेट उद्योग अगर जीएसटी के संबंध में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो उसे सरकार को बताना चाहिए. एनआरईडीसीओ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मेघवाल ने कहा, ‘हम बहू लाते हैं ताकि परिवार बढ़े और सही दिशा में बढ़े. इसी तरह से जीएसटी देश के लिए नया पुल है. इसे हम इसलिए लाए हैं कि देश सही दिशा में बढ़े.’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
GST Like New Daughter In Law