विज्ञापन

दीपिका नागर ने आत्महत्या से 3 घंटे पहले फोन पर क्या कहा था? रोती-बिलखती बहन ने खोली ससुरालवालों की पोल

Deepika nagar Suicide Case: दीपिका की रोती-बिलखती बहन ने उसके आरोपी ससुरालवालों के एनकाउंटर की मांग की है. उनका कहना है कि उनकी बहन के साथ जो भी हुआ उसके बदले वह उन लोगों का एनकाउंटर चाहती हैं.

दीपिका नागर ने आत्महत्या से 3 घंटे पहले फोन पर क्या कहा था? रोती-बिलखती बहन ने खोली ससुरालवालों की पोल
दीपिका नागर सुसाइड केस में बहन का बड़ा खुलासा.
  • ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर ने शादी के 14 महीने बाद कथित दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
  • बहन के मुताबिक, दीपिका ने अपने ससुराल वालों की दहेज मांग और मानसिक तनाव की जानकारी दी थी
  • शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद ससुराल वाले फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये मांग रहे थे
नई दिल्ली:

निक्की भाटी के बाद ग्रेटर नोएडा की एक और बेटी दीपिका नागर शादी के महज 14 महीने बाद दहेज की भेंट चढ़ गई. दीपिका ने कथित रूप से छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. दीपिका का परिवार उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है. उसके  ससुर और पति को गिरफ्तार किया जा चुका है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्होंने अपनी बेटी खोई है. दीपिका की बहन को जैसे ही घटना का पता चला उनके तो पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई. 

दीपिका ने बहन को बताया था दर्द

दीपिका नागर की रोती बिलखती बहन सारिका का कहना है कि उनको तो सोमवार (कल) रात 2 बजे इसके बारे में पता चला. उन्होंने रात 11 बजे उससे बात की थी. उस दौरान दीपिका ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा था कि वह  बहुत परेशान और चिंता में है. ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करते थे. रोती बिलखती सारिका ने कहा कि उनकी बहन तो चली गई. उनको बहन के बदले न्याय चाहिए. 

आरोपी ससुरालवालों का एनकाउंटर हो

दीपिका की बहन ने उसके आरोपी ससुरालवालों के एनकाउंटर की मांग की है. उनका कहना है कि उनकी बहन के साथ जो भी हुआ उसके बदले वह उन लोगों का एनकाउंटर चाहती हैं. बहन दीपिका को याद कर वह फफक-फकरकर रो पड़ीं. इस दौरान उनके अन्य परिवार वाले भी अपने आप को बहुत ही बेबस महसूस कर रहे थे. 

दीपिका नागर ने छत से कूदकर की आत्महत्या

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा की रहने वाली दीपिका नागर ने 18 मई को कथित तौर पर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. दीपिका के पिता संजय ने मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी की शादी 14 महीने पहले जलपुरा के ऋतिक के साथ की थी. उन्होंने शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसके बावजूद, ससुराल वाले लगातार दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये मांग कर रहे थे. इसके लिए वे बेटी दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. पिता ने कई बार बेटी और ससुराल वालों को समझाने का भी कोशिश की लेकिन वे नहीं माने. 

शादी में 1 करोड़ खर्च किया, फिर भी मांग रहे थे और दहेज

दीपिका के चाचा ने बताया कि शादी में स्कॉर्पियों गाड़ी के साथ ही और भी बहुत सामान दिया था. शादी में 1 करोड़ रुपये खर्च किया था.  उन्होंने बताया कि हादसे वाले दिन फोन आया कि आपकी लड़की गिर गई है, उसे चोट लगी है. जिसके बाद परिवार तुरंत शारदा अस्पताल पहुंचा तो देखा कि दीपिका के शरीर पर चोट के निशान थे, गोली के निशान भी थे. उसके पूरे शरीर पर मारपीट के निशान देखसे से लग रहा था कि उसके साथ कितनी ज्यादती हुई है. चाचा सुनील ने आगे बताया कि हमें वहां बुलाकर दीपिका के ससुरालवाले वहां से भाग गए. 

ये भी पढ़ें-'दीपिका के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे,दहेज के लिए मार दिया', ग्रेटर नोएडा केस में NDTV से बोले लड़की के चाचा-VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Suicide Case, Deepika Nagar Suicide Case, Greater Noida Dowry Death, Deepika Nagar Greater Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com