विज्ञापन

सड़क पर पड़ा रह गया विकेट और बैट, ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, पिता का दर्द रुला देगा

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई. नॉलेज पार्क इलाके की कलाधाम सोसायटी के पास हुई यह घटना ने प्राधिकरण की लापरवाही को फिर से उजागर किया है.

सोसायटी की सड़क पर पड़ा स्टंप और बैट, अव्यान की फाइल फोटो, गड्ढा और रोते हुए पिता.
NDTV
  • ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई.
  • बच्चा बाहर क्रिकेट खेल रहा था, खेलते-खेलते वो गड्ढे में गिर गया.
  • इस मामले में ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो सुपरवाइजर पर भी केस किया गया है.
ग्रेटर नोएडा:

Greater Noida Child Death Case: ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना शनिवार की है. अब इस मामले में बोरिंग करने वाले ठेकेदार सहित तीन अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. रविवार को जब NDTV की टीम मौके पर पहुंची तो खोदे के गड्ढे के पास मौजूद सड़क पर क्रिकेट बैट और विकेट दिखा. लोगों ने बताया कि बच्चा वही खेल रहा था. खेलते-खेलते करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा और उसकी मौत हो गई. 

नॉलेज पार्क क्षेत्र के कलाधाम सोसायटी की घटना

हादसा नॉलेज पार्क क्षेत्र के कलाधाम सोसायटी के पास की है. इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान अव्यान सूर्या के रूप में हुई. अव्यान के पिता सीवान यादव केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी प्रिंसिपल हैं. उन्होंने रोते हुए कहा, 'यह बहुत गलत है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई."

मोर्चरी के बाहर इंतजार कर रहे पिता बोले- उसने दुनिया नहीं देखी

मोर्चरी के बाहर अपने बेटे के शव का इंतज़ार कर रहे अव्यान के पिता ने NDTV को बताया, "वहां से कोई भी बच्चा तैरकर बाहर नहीं निकल सकता था." उन्होंने रोते हुए कहा, "उसने अभी दुनिया देखी भी नहीं थी. बाकी बच्चों की तरह उसे भी बाहर खेलना पसंद था." उन्होंने यह भी कहा, "जब भी मैं आंखें बंद करता हूं, उसका चेहरा मेरे सामने आ जाता है. इस समय हम गहरे सदमे में हैं और हमें दिलासा देना मुश्किल है."

Latest and Breaking News on NDTV
स्थानीय लोगों ने कहा कि गड्ढे के चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. हादसे के बाद एक बार फिर प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है.

क्रिकेट खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा था बच्चा

शनिवार को बच्चा अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया. बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बोरिंग के लिए खोदा गया था गड्ढा, बारिश से भरा पानी, नहीं लगा था कोई घेरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा कई दिनों पहले बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था. बारिश के कारण उसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए. न बैरिकेड लगाए गए और न ही लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया गया. लोगों का आरोप है कि यदि युवराज मेहता की मौत के बाद प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था.

सुपरवाइजर सहित ठेकेदार पर केस, कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार

अव्यान की मौत के मामले में बोरिंग के लिए गड्ढा खोदने वाले ठेकेदार सहित अथॉरिटी के दो सुपरवाइजर पर केस दर्ज किया गया है. फर्म के कॉन्ट्रैक्टर मनोज जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइजर आकाश राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें - ग्रेटर नोएडा में डिप्टी प्रिंसिपल के 6 साल के बेटे की प्राधिकरण की ओर से खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Greater Noida  News, Pothole Accident, Pothole Death, Greater Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com