विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2017

सरकार ने यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए शुरू किया ‘शी बॉक्स’ पोर्टल

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने कार्यालय में पोर्टल शुरू करने के बाद कहा, ‘‘हम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की प्रकृति तथा गंभीरता के आकलन के लिए जल्द ही एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण करने जा रहे हैं.’’

सरकार ने यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए शुरू किया ‘शी बॉक्स’ पोर्टल
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को ‘शी बॉक्स’ नाम का एक पोर्टल शुरू किया जहां केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने कार्यालय में पोर्टल शुरू करने के बाद कहा, ‘‘हम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की प्रकृति तथा गंभीरता के आकलन के लिए जल्द ही एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण करने जा रहे हैं.’’ महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि वे ‘शी बॉक्स’ (सेक्सुअल हरैसमंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) को जहां तक संभव हो, संवादात्मक बनाएं. उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं, लेकिन हम निजी क्षेत्र को भी शामिल करने के लिए दायरा बढ़ाने जा रहे हैं.’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपने ऑनलाइन इंटरफेस में महज कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है. इसके हो जाने पर, निजी कंपनियों की कर्मचारी भी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी.’’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों में महिला कर्मचारियों से शिकायतें मिलने के बाद गत अक्टूबर में यौन उत्पीड़न मामलों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का फैसला किया था.

VIDEO: विदाई भाषण में क्‍या बोले राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women And Child Development Ministry, Women Employees, Sexual Harassment At The Workplace, Maneka Gandhi, SHe-box, Sexual Harassment Electronic Box
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com