विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2019

भारत विरोधी दुष्प्रचार के लिए सरकार ने 8 ट्विटर हैंडल को बैन करने को कहा

घाटी में शंति और सद्भाव को बिगाड़ने और अफवाहें फैलाने वाले कुछ ट्विटर खातों को बंद करने की सिफारिश केंद्रीय गृह सचिव ने की है.

भारत विरोधी दुष्प्रचार के लिए सरकार ने 8 ट्विटर हैंडल को बैन करने को कहा
गृह मंत्रालय ने की ट्विटर से अनुरोध
नई दिल्ली:

गृह मंत्रालय ने सोमवार को माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर को कश्‍मीर आधारित 8 ट्विटर खातों को बंद करने को कहा है. इन सभी ट्विटर खातों से भारत विरोधी दुष्प्रचार करने का आरोप है. घाटी में शंति और सद्भाव को बिगाड़ने और अफवाहें फैलाने वाले कुछ ट्विटर खातों को बंद करने की सिफारिश केंद्रीय गृह सचिव ने की है. इस लिस्‍ट में एक खाता ऐसा भी है जो कथित रूप से अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का है. 

ईद के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन ने किए ये खास इंतजाम

भारत विरोधी दुष्प्रचार करने के लिए चार ट्विटर हैंडल्स पर सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर रोक लगा दी गयी है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि इसी तरह की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल रहने के लिए जल्द चार और खातों पर रोक लगाई जा सकती है. संपर्क करने पर इस बारे में ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि हम निजता और सुरक्षा कारणों से लोगों के व्यक्तिगत खातों पर टिप्पणी नहीं करते. ट्विटर से किये गए कानूनी अनुरोधों को साल में दो बार ट्विटर परदर्शिता रिपोर्ट में प्रकाशित किया जाता है.

नेशनल कान्फ्रेंस के गिरफ्तार नेता को जम्मू कश्मीर से उत्तर प्रदेश स्थानांतरित किया गया 

वहीं, अधिकारियों ने कहा कि ट्विटर खातों के खिलाफ कार्रवाई की गयी क्योंकि वे कथित तौर पर जम्मू कश्मीर पर भारत के खिलाफ झूठा और बेबुनियाद प्रचार कर रहे थे. इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि वह राज्य में सुरक्षा बलों के बीच आपसी झड़प की फर्जी खबर का दावा करने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया से संपर्क करेगी.

VIDEO: कश्मीर में मनाई गई ईद.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmir, Jammu And Kashmir, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com