विज्ञापन

महिला अधिकारी को IAS होने की हनक दिखाने वाले राजीव रंजन कौन हैं? जिनका वीडियो हो रहा वायरल

IAS Rajeev Ranjan Jammu Kashmir: राजीव रंजन जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने एक महिला अधिकारी से वर्चुअल मीटिंग के दौरान बदसलूकी की.

महिला अधिकारी को IAS होने की हनक दिखाने वाले राजीव रंजन कौन हैं? जिनका वीडियो हो रहा वायरल
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी राजीव रंजन का वीडियो वायरल

जम्मू-कश्मीर के एक IAS अधिकारी ने मीटिंग के दौरान अचानक अपना आपा खो दिया. वर्चुअल मीटिंग में एक महिला अधिकारी से बात करते हुए आईएएस राजीव रंजन ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसे लेकर अब उनकी जमकर अलोचना हो रही है. कश्मीर में विपक्षी नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें सस्पेंड करने की मांग हो रही है. राजीव रंजन फिलहाल श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात हैं. उनकी हनक के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि IAS राजीव रंजन कौन हैं और उन्होंने कहां से पढ़ाई की है. 

क्या है पूरा मामला?

जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों की एक वर्चुअल मीटिंग थी, जिसमें आईएएस राजीव रंजन ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) की एक अधिकारी से कुछ सवाल किए और बीच में अचानक भड़कने लगे. इस दौरान जब महिला ने अपनी सफाई देने की कोशिश की तो उन्होंने उसे चुप कराया और अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया. इसके बाद जब महिला ने इसका विरोध किया तो साहब और ज्यादा भड़क गए और महिला को सस्पेंड करने की बात करने लगे. उन्हें वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि इस महिला को तुरंत सस्पेंड करो और इसका लेटर टाइप करो. 

कौन हैं IAS राजीव रंजन?

कुमार राजीव रंजन 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार से आते हैं. पहले वो जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी थे, लेकिन बाद में इसे अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर में मिला दिया गया. फिलहाल वो श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. पिछले 16 साल की नौकरी में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है.

खुद को बताया बॉस

IAS राजीव रंजन ने खुद को बॉस बताते हुए इस मीटिंग में अपने आईएएस अधिकारी होने की हनक दिखाई. उन्होंने महिला अधिकारी को कई बार रोका और चुप रहने की सलाह दी. जब महिला ने कहा कि आप मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकते हैं तो राजीव रंजन ने उन्हें बताया कि मैं तुम्हार बॉस हूं. महिला अधिकारी ने भी अब उनके खिलाफ शिकायत की है और कहा है कि ये उनके लिए मानसिक प्रताड़ना जैसा था. फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है. 

यह भी पढ़ें | बेटे ने निकाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती तो फफक पड़े पिता, कानपुर के किसान का बेटा पहनेगा वर्दी

यह भी पढ़ें | IAS-IPS को कैसे मिलता है होम कैडर? एक दूसरे से शादी करने के बाद ट्रांसफर का भी नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Rajeev Ranjan Jammu Kashmir, IAS Rajeev Ranjan, Viral Video, IAS Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com