विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2021

पेट्रोल-डीजल पर 12 गुना टैक्स बढ़ाकर जनता से लूट का जरिया बना रही सरकार : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि जब वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 101 डॉलर प्रति बैरल थीं, उस समय देश में लोगों को पेट्रोल 66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 51 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा था.

पेट्रोल-डीजल पर 12 गुना टैक्स बढ़ाकर जनता से लूट का जरिया बना रही सरकार : प्रियंका गांधी
Petrol Diesel के दाम 11 से ज्यादा राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार चले गए हैं
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज टैक्स (उत्पाद शुल्क) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल औऱ डीजल पर टैक्स 12 गुना बढ़ाकर जनता से लूट की जा रही है. कांग्रेस महासचिव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि जब वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 101 डॉलर प्रति बैरल थीं, उस समय देश में लोगों को पेट्रोल 66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 51 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा था. उस समय केंद्र सरकार प्रति लीटर पेट्रोल पर 9 रुपये जबकि डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूल रही थी.लेकिन वर्ष 2021 में केंद्र सरकार आपसे प्रति लीटर पेट्रोल पर 33 रुपये और डीजल पर 32 रुपये टैक्स वसूल रही है. बीजेपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 12 गुना उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress General Secretary Priyanka Gandhi, Petrol Diesel Tax, Facebook Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com