विज्ञापन

कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर समंदर में डूबने से 3 पर्यटकों की मौत, बेंगलुरु से घूमने आया था ग्रुप

इस ग्रुप में बेंगलुरु के बेलंदूर स्थित एक कंपनी के 16 कर्मचारी शामिल थे. वे सोमवार शाम गोकर्ण पहुंचे थे और डुब्बानाशाशी बीच के पास कोजे रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे.

कर्नाटक के गोकर्ण बीच पर समंदर में डूबने से 3 पर्यटकों की मौत, बेंगलुरु से घूमने आया था ग्रुप
गोकर्ण बीच पर समंदर में डूबने से 3 पर्यटकों की मौत
NDTV
कन्नड़:

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कुमटा तालुक में गोकर्ण के डुब्बानाशाशी बीच पर, पर्यटकों के एक समूह के पांच सदस्य तेज लहरों की चपेट में आ गए, जिससे उनमें से तीन की मौत हो गई. बेंगलुरु से आए पर्यटकों का ये समूह डुब्बानाशाशी बीच के पास समुद्र में गया था. उनमें से पांच लोग तेज लहरों की चपेट में आ गए और समुद्र में बह गए.

लाइफगार्ड्स और स्थानीय मछुआरों ने बचाव अभियान चलाया और पांच में से चार पर्यटकों को बाहर निकाल लिया. हालांकि, उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि बाकी दो को बचाकर इलाज के लिए ले जाया गया. तीसरा पर्यटक, जो लापता हो गया था, बाद में मृत पाया गया.

मृतकों की पहचान झारखंड की रहने वाली शोभा दास (22), बेंगलुरु के मोहम्मद अकरम और बेंगलुरु के ही विश्व ए.के. (24) के रूप में हुई है. वहीं बचाए गए लोगों का नाम निशांत डी.वी. और मोहम्मद कासिम है.

इस ग्रुप में बेंगलुरु के बेलंदूर स्थित एक कंपनी के 16 कर्मचारी शामिल थे. वे सोमवार शाम गोकर्ण पहुंचे थे और डुब्बानाशाशी बीच के पास कोजे रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे.

गोकर्ण पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: 120 किमी रफ्तार की हवाएं, भारी बारिश और जलभराव; चक्रवात मुरासु के टकराने के बाद ऐसे हैं हालात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gokarna Beach, Gokarna Beach Trip, Gokarna Beaches
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com