विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2022

गोवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया

कांग्रेस(Congress) की राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर इकाइयों ने कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी(Rahul gandhi) का समर्थन किया है.

गोवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया
गोवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है. (फाइल फोटो)
पणजी:

कांग्रेस की गोवा(Goa) इकाई भी मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी(Rahul Gandhi) का समर्थन करने वाली प्रदेश कांग्रेस समितियों की सूची में शामिल हो गई.कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रवक्ता अमरनाथ पंजीकर ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रस्ताव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को भेजा जाएगा. कांग्रेस की राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर इकाइयों ने कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी का समर्थन करते हुए इसी तरह के प्रस्ताव पारित किए हैं. गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

प्रस्ताव में कहा गया है, “गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज प्रस्ताव पारित किया है कि सांसद व पार्टी के नेता राहुल गांधी को सर्वसम्मति से एआईसीसी का अध्यक्ष चुना जाना चाहिए.”बता दें कि सबसे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था. कांग्रेस ने पिछले महीने कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा. इसके नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे.इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया गया था. अब गोवा कांग्रेस ने यह प्रस्ताव पारित किया है.

ये भी पढ़ें : 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress, Goa Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com