राजस्थान के जैसलमेर में कुछ बदमाशों ने एक युवती को अगवा किया और फिर फिल्मी अंदाज में आग जलाकर लड़की को गोद में उठाकर सात फेरे लिए. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. साथ ही राजनीति दलों ने भी इसको लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. इधर आरोपियों को पकड़े जाने को लेकर युवती के परिजनों ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया.
दरअसल 23 वर्षीय युवती को फॉर्च्यूनर में आए कुछ बदमाशों ने उसके घर के बाहर से अपहरण कर लिया और परिवार को लड़की की शादी दूसरी जगह नहीं करवाने की धमकी दी. हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में लड़की को छुड़ा लिया और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया. लेकिन लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपी लड़के का साथ देने वाले अब तक गिरफ़्तार नहीं हुए हैं, जिसकी वजह से उनके परिवार को ख़तरा है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पुलिस के मुताबिक लड़की की आरोपी के साथ सगाई हुई थी, लेकिन परिवार ने बाद में सगाई तोड़ दी. जिसकी वजह से लड़का नाराज था और लड़की को बदनाम करने के लिए इस वीडियो को वायरल किया.
जैसलमेर में फिल्मी अंदाज में लड़की का अपहरण और फेरे, आरोपी अरेस्ट #Jaisalmer pic.twitter.com/9nTSTAKYKQ
— NDTV India (@ndtvindia) June 7, 2023
इधर इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट कर कहा, "राजस्थान में कांग्रेसी जंगलराज कायम है. राजस्थान में गुंडों को सत्ता की इतनी सह है कि घर से जबरन लड़की को उठाकर उसके साथ आपत्तिजनक तरीके से शादी करने का प्रयास कर रहे हैं. आखिर कब तक राजस्थान की बहन-बेटियों को गहलोत सरकार के कुशासन की वजह से शर्मसार होना पड़ेगा?"
मामला प्रदेश के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के सांखला गांव का है. पिछले एक जून को सगाई टूटने के बाद लड़ने ने युवती का किडनैप कर लिया और जंगल में ले गया. फिर आग जलाकर जबरन सात फेरे ले लिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं