जमशेदपुर में छेड़खानी से बचने के लिए चलती बस से कूदीं तीन लड़कियां

जमशेदपुर में छेड़खानी से बचने के लिए चलती बस से कूदीं तीन लड़कियां

जमशेदपुर:

शहर के साकची इलाके में छेड़खानी करने वालों से बचने के लिए तीन स्कूली छात्राएं चलती बस से कूद गईं, जिससे एक घायल हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि एक ही स्कूल की तीनों छात्राएं घर जाने के लिए साकची में बस में सवार हुई तभी लोगों ने छेड़खानी शुरू कर दी।

एसएसपी ने बताया कि लड़की ने बस ड्राइवर और कंडक्टर से शिकायत की और बस रोकने के लिए कहा लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई, क्योंकि छेड़खानी करने वाले ड्राइवर के दोस्त थे।

मैथ्यू ने बताया कि इसके बाद लड़कियां चलती बस से कूद गयीं। इससे एक लड़की घायल हो गई। घायल लड़की को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि छेड़खानी करने वाले दो लोगों और बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। बस को जब्त कर लिया गया है।