गाजियाबाद के एक शख्स पर अपने माता-पिता की हत्या करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, माता-पिता की हत्या के बाद इस युवक ने मगरमच्छी आंसू बहाते हुए पुलिस के समक्ष अलग ही कहानी बयान की. उसने लूट की झूठी कहानी बनाई और कहा कि घर में लूटपाट हुई और लुटेरों ने उसके माता-पिता को भी मौत के घाट उतार दिया. हालांकि यह 'कहानी' पुलिस के आगे टिक नहीं पाई और जांच के बाद मामले का खुलासा हो गया.पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी में जुर्म कुबूल कर लिया है.
रोते बिलखते हुए अपने माता पिता की हत्या की कहानी बताने वाले रवि पर अपने माता-पिता के कातिल होने का आरोप है. मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके का है. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बलराम नगर इलाके में बुजुर्ग सुरेंद्र और उनकी पत्नी संतोष की उनके घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. दंपति के बेटे रवि ने पुलिस को बताया था कि घर में लूटपाट हुई है और उसके बाद माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया गया.आरोपी बेटा रो-रोकर पुलिस को यह कहानी बता रहा था लेकिन जांच के बाद आज पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है. मामले में दंपति के इसी बेटे रवि की गिरफ्तारी कर ली गई है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
पुलिस को रवि ने बताया है कि उसने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी, जिसके चलते माता-पिता उस से नाखुश थे. कुछ समय पहले रवि के छोटे भाई की कोरोना से मौत हो गई थी. रवि को पता चला था,कि उसके माता पिता द्वारा उसके छोटे भाई की पत्नी और बच्चों के नाम सारी संपत्ति की जा रही है जिसके चलते वह गुस्से में आ गया था. दो दिन पहले रवि ने माता-पिता को अकेला पाकर घर में ही उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बेटे रवि ने लूट की झूठी कहानी बनाई थी लेकिन पुलिस की जांच के आगे वो कहानी नहीं टिक पाई और घड़ियाली आंसुओं की हकीकत पुलिस के सामने आ गई. पुलिस के अनुसार, रवि ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं