विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2024

गाजियाबाद : दंपती ने किया सुसाइड, घर के अलग-अलग कमरे में मिले शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि उन्होंने व्यवसाय को पाटने के लिए लोन लिया था जिसे वो चुका नहीं पाए थे और ऐसे में परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया.

गाजियाबाद : दंपती ने किया सुसाइड, घर के अलग-अलग कमरे में मिले शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डेन क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक व्यवसायी और उसकी पत्नी के शव उनके घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकते पाये गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह सामने आई जब पंकज कुमार गुप्ता के पिता ने उन्हें फोन करने की कोशिश की.

संदेह होने पर पंकज के पिता ने उसी कॉलोनी में रहने वाले अपने छोटे बेटे राजकुमार को मौके पर भेजा तो अंदर पंकज कुमार गुप्ता (51) और उनकी पत्नी रीना (48) के शव दो अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके पाये गये. शालीमार गार्डन के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा, 'सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे और कमरों से फिंगरप्रिंट और अन्य सुबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक साइंस टीम को बुलाया.'

उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पंकज ने अपने व्यवसाय में हुए घाटे को पाटने के लिये काफी कर्ज ले रखा था. पंकज दिल्ली में एक क्लब संचालित करते थे. इससे पहले, पंकज ने मल्टी-लेवल मार्केटिंग व्यवसाय में कदम रखा था, लेकिन उन्हें वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा था.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Couple Found Dead, Suicide Investigation, Shailmar Garden Etensionx, Police Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com