5 years ago
नई दिल्ली:
तमिलनाडु राज्य में वायुसेना के एक चॉपर के क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार की दोपहर वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश (IAF Chopper Crash) हो गया है. इस खबर की पुष्टि हुई है कि आर्मी चीफ रह चुके और अब बतौर चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ सेवाएं दे रहे जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) भी इस चॉपर में सवार थे. जानकारी है कि उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कई अन्य सैन्य अधिकारी थे. भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.