विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2018

आरोपी ने कबूलनामे में कहा, गौरी लंकेश हिंदू विरोधी थी इसलिए उनको मारना पड़ा

बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में पिछले साल गिरफ़्तार केटी नवीन कुमार ने पुलिस को कथित तौर पर दिए अपने बयान में एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता को कारतूस देने की बात स्वीकार की है.

आरोपी ने कबूलनामे में कहा, गौरी लंकेश हिंदू विरोधी थी इसलिए उनको मारना पड़ा
बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश की फाइल फोटो
  • दक्षिणपंथी कार्यकर्ता को कारतूस देने की बात स्वीकार की है.
  • कारतूस का इस्तेमाल हिंदू विरोधी गौरी लंकेश की हत्या के लिए होना था
  • नवीन कुमार कथित तौर पर आर्म्स डीलर है
नई दिल्ली: बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में पिछले साल गिरफ़्तार केटी नवीन कुमार ने पुलिस को कथित तौर पर दिए अपने बयान में एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता को कारतूस देने की बात स्वीकार की है. नवीन कुमार ने अपने बयान में कहा है कि इस दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने उसे बताया था कि कारतूस का इस्तेमाल हिंदू विरोधी गौरी लंकेश की हत्या के लिए होना था. 

गौरी लंकेश हत्‍याकांड: चार्जशीट दाखिल, पर मर्डर केस के 10 महीने बाद भी ये नहीं पता गोली चलाई किसने

नवीन कुमार कथित तौर पर आर्म्स डीलर है और उसने माना है कि तर्कशास्त्री प्रोफ़ेसर केएस भगवान की हत्या करने की योजना थी. नवीन कुमार का 12 पेज का क़बूलनामा इस मामले में दाख़िल चार्जशीट का हिस्सा भी है. गौरी लंकेश की हत्या उनके घर के बाहर ही गोली मारकर कर दी गई थी. 

क्या पानसरे, दाभोलकर और कलबुर्गी हत्याकांड की भी अहम कड़ी है केटी नवीन?

गौरतलब है कि एसआईटी ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने 650 पेज का आरोप पत्र दायर किया था जिसमें नवीन कुमार आरोपी है. एसआईटी नवीन कुमार को आईपीसी की धाराओं 302 (हत्या), 120 बी (आपराधिक साजिश), 118 (साजिश छिपाना) और 114 (अपराध के लिए उकसाना) और शस्त्र अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोपी बनाया. आरोपपत्र में करीब 131 गवाहों के बयान दर्ज हैं. एसआईटी ने कहा कि वह भविष्य में इस मामले के संबंध में और दस्तावेज सौंपेगी.    

सुनंदा पुष्‍कर हत्‍याकांड: शशि थरूर पर चलेगा मुकदमा, 7 जुलाई को बतौर आरोपी कोर्ट में होंगे पेश

वामपंथ के प्रति झुकाव और हिन्दुत्व विरोधी रुख के लिए प्रसिद्ध लंकेश (55) की पिछले साल पांच सितंबर को यहां उनके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.    नवीन कुमार को 18 फरवरी को हथियार और विस्फोटक सामग्री गैरकानूनी तरीके से रखने पर गिरफ्तार किया गया था. एसआईटी ने दावा किया कि जांच के दौरान उसे लंकेश की हत्या में उसकी संलिप्तता के संबंध में सबूत मिले हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Lankesh, Gauri Lankesh Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com