विज्ञापन

बीजेपी के मंच पर दिखा हावड़ा का डॉन रमेश महतो, TMC और BJP में छिड़ी जुबानी जंग

रमेश महतो को लेकर मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जाने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कुछ रिपोर्टों में मामलों की संख्या करीब 30 बताई गई है.

बीजेपी के मंच पर दिखा हावड़ा का डॉन रमेश महतो, TMC और BJP में छिड़ी जुबानी जंग
NDTV

पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के कुख्यात अपराधी गैंगस्टर सरगना हुब्बा श्यामल का सहयोगी और कुख्यात अपराधी रमेश महतो को भाजपा के एक मंच पर देखे जाने के बाद राजनैतिक विवाद तेज हो गया है. हुगली के जंगीपाड़ा में बीजेपी के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर रमेश महतो की मौजूदगी को लेकर बवाल पसर गया है.

जंगीपाड़ा के नील आकाश ग्राम पंचायत के खुड़िगाछी गांव में आयोजित कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इनमें रमेश महतो को मंच पर दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किए जाने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को किताब-कॉपी वितरित की गई. इसी कार्यक्रम में रमेश महतो भी मौजूद थे. खुद रमेश महतो के हवाले से कहा गया है कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और इसी वजह से वह दूर से यहां पहुंचे थे.

क्या क्या आरोप हैं रमेश महतो पर?

रमेश महतो को लेकर मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जाने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कुछ रिपोर्टों में मामलों की संख्या करीब 30 बताई गई है. उसे हुगली-हावड़ा इलाके के कुख्यात गैंगस्टर हुब्बा श्यामल का कभी करीबी सहयोगी भी बताया गया है.

तस्वीरें सामने आने के बाद जंगीपाड़ा के बीजेपी विधायक प्रसनजीत बाग ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रमेश महतो के खिलाफ इतने आपराधिक मामले हैं, तो उसे पार्टी के कार्यक्रम के मंच तक किसकी अनुमति से पहुंचने दिया गया.

दमदम में भी आपराधिक बैकग्राउंड वाला नेता दिखा

यह भी कहा कि किसी कथित समाजविरोधी व्यक्ति की इस तरह मौजूदगी से जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है. यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब इससे पहले उत्तर 24 परगना जिले के दमदम में बीजेपी के एक कार्यक्रम में भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की कथित मौजूदगी को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी थी. अब जंगीपाड़ा की तस्वीरों ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: कालीघाट मंदिर में पूजा के बाद शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली भोज, विवाद थामने की कोशिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Crime, Criminal, TMC BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com