विज्ञापन
This Article is From May 16, 2022

बवाना में गैंगस्टर नवीन बाली के चचेरे भाई पारुल की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बाइक सवार 2 बदमाशों ने गैंगस्टर नवीन बाली के चचेरे भाई पारुल को 12  गोली मारी. गोली लगने के बाद पारुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना घटी तब पारुल घर के बाहर बैठा हुआ था. 

बवाना में गैंगस्टर नवीन बाली के चचेरे भाई पारुल की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पारुल को 12 गोली मारी गई.
नई दिल्ली:

दिल्ली के बवाना इलाके में कुख्यात गैंगस्टर नवीन बाली के चचेरे भाई पारुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक जानकारी के मुताबिक बाइक सवार 2 बदमाशों ने गैंगस्टर नवीन बाली के चचेरे भाई पारुल को 12  गोली मारी. गोली लगने के बाद पारुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना घटी तब पारुल घर के बाहर बैठा हुआ था. 

फिलहाल इस वारदात में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के सहयोगी दीपक बाक्सर का हाथ होने की बात आई सामने आई है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि पारुल का 3 से 4 दिन पहले कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस इस पहलू से भी पूरे मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: सिटी एक्सप्रेस : मुंडका में लगी आग मामले में इमारत का मालिक मनीष लकड़ा गिरफ्तार

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Naveen Bali Cousin Parul Murdered, Gangster Naveen Bali, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com