भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है. पुलवामा आंतकी हमले के दो सप्ताह के भीतर ही भारत ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर एयर स्ट्राइक कर उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात भारतीय वायुसेना के 12 मिराज फाइटर जेट ने एलओसी पार कर जैश के आंतकी कैंपों को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. इस हमले के बाद से कई नेताओं के रिएक्शन आ रहे हैं. मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आतंकी कैंपों पर भारत की बड़ी कार्रवाई के बाद कहा है कि यह पीएम मोदी का हिंदुस्तान है जो घर में घुसेगा और मारेगा भी.
केंद्रीय राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा- 'ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. एक एक क़तरा ख़ून का हिसाब होगा! ये तो एक शुरुआत है... ये देश नहीं झुकने दूंगा...' बता दें कि सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में पाकिस्तान स्थित कई आतंकवादी समूहों के शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. अभी तक हमले से हुए नुकसान का आकलन नहीं हुआ है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी,
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) February 26, 2019
Air Force carried out aerial strike early morning today at terror camps across the LoC and Completely destroyed it
एक एक क़तरा ख़ून का हिसाब होगा !ये तो एक शुरुआत है .. ये देश नहीं झुकने दूंगा...#Balakot #Surgicalstrike2 pic.twitter.com/fqYJgWxuqX
सूत्रों की मानें तो बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है. भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक कार्रवाई की और 21 मिनट में एलओसी के पार कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. इस हमले में करीब 1000 किलो बम इस्तेमाल किए गए.
VIDEO: भारतीय वायुसेना ने हमला कर आतंकी कैंपो को किया तबाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं