- उड़ान का पर्याप्त अनुभव रखने वाले लोगों की तलाश
- चयन में भारतीय वायुसेना और अन्य एजेंसियों की भी भूमिका
- दिसंबर 2021 तक मानवयुक्त गगनयान मिशन पूरा किया जाएगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को संकेत दिया कि देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान' से जाने वाले अंतरिक्ष यात्री पायलट हो सकते हैं.
नाम न बताने की शर्त पर इसरो के वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘हम उड़ान का पर्याप्त अनुभव रखने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं.'' इसरो के चेयरमैन के सीवान ने कहा कि मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के चयन में भारतीय वायुसेना और अन्य एजेंसियों की अहम भूमिका होगी.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक अन्य वैज्ञानिक ने कहा कि इस काम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की भी अहम भूमिका होगी. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीवान ने कहा कि पहले मानवरहित ‘गगनयान' को दिसंबर 2020 में प्रक्षेपित किए जाने की योजना है. दूसरा मानवरहित यान जुलाई 2021 तक भेजे जाने की उम्मीद है और फिर अंतत: दिसंबर 2021 तक पहला मानवयुक्त गगनयान मिशन पूरा किया जाएगा.
VIDEO : तीन भारतीय अंतरिक्ष में जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक ‘गगनयान' के माध्यम से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की थी.
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं