3 years ago
नई दिल्ली:
G20 Summit 2023 LIVE: G-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है. जी-20 के पहले ही दिन भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. इस शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी मिल गई है. कुछ सवाल थे, कुछ रुकावटें थीं, लेकिन तमाम चुनौतियों के बीच दिल्ली घोषणा-पत्र को जी-20 में आम राय से स्वीकार कर लिया गया. कहीं से कोई विरोध नहीं, सिर्फ समर्थन. ये प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है, जिन मुद्दों पर दुनिया बंटी दिख रही है. उनको लेकर यहां एक साथ नज़र आई. चीन ने भी घोषणा-पत्र को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया. भारत को भरोसा था वो कामयाब रहेगा और ये कामयाबी पहले ही दिन मिल गई. G20 की बैठक भारत की अध्यक्षता में मील का पत्थर बन गई.