G20 Summit 2023 Live Updates: G-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का आज पहला दिन है. पहला सत्र 'वन अर्थ' पर था. इसपर सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चर्चा हुई. दोपहर 3 बजे से चार बजकर 45 मिनट तक 'वन फैमिली' पर दूसरा सत्र हो रहा है. इसके बाद तमाम मेहमान होटलों में लौट जाएंगे. फिर सभी राष्ट्राध्यक्ष डिनर के लिए शाम सात बजे जुटेंगे. 8 बजे से सवा नौ बजे तक यहां भी राष्ट्राध्यक्षों में बातचीत होगी. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता हुई. AI और रक्षा समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी. साझा बयान भी जारी किया गया, जिसमें बाइडेन ने भारत की जी20 अक्ष्यक्षता की सराहना की. चंद्रयान-3 की कामयाबी पर पीएम मोदी ने बधाई दी. वहीं G-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली आए संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई ख़त्म होने को लेकर फ़िलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही. दोनों देश लड़ाई बढ़ाने पर आमादा हैं. G20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी भारत में हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मैं दोनों एक व्यापक व्यापार समझौते को संपन्न होते देखना चाहते हैं. व्यापार सौदों में हमेशा समय लगता है, हालांकि हमने काफ़ी प्रगति की है, लेकिन अभी भी कड़ी मेहनत बाकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
G20 Summit 2023, G20 Summit 2023 Live Updates, G20 Summit 2023 In Delhi Live, G20SummitHindi