महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और सरकार गठन पर 10 दिन से जारी महा-सस्पेंस कभी भी खत्म हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक किसे क्या मिलेगा, इसका फॉर्म्युला फाइनल हो चुका है. एकनाथ शिंदे कहां फिट होंगे? अजित पवार को क्या मिलेगा? मंत्री कौन कौन बनेगा? यह सब 5 दिसंबर को शपथ वाले दिन ऑफिशली आउट होगा. लेकिन पिक्चर की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है. इसमें एक बात जो बिल्कुल क्लियर है, वह यह है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे. मंगलवार दोपहर शिवसेना के टॉप नेताओं ने फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात भी की. जानिए क्या चल रहा है फॉर्म्युला...
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने भी संकेत दिया है कि बुधवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है. इस बीच मुंबई के आजाद मैदान में शपथग्रहण समारोह की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फॉर्मूला तय हो गया है. महाडील में तय हुआ है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और साथ ही में 2 उपमुख्यमंत्री होंगे. एकनाथ शिंदे जो काफी दिनों से 'नाराज' चल रहे हैं, वो भी डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे. साथ ही अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री होंगे. स्पीकर का पद बीजेपी अपने पास रखने जा रही है. ये पद एनसीपी या शिवसेना को मिलने नहीं जा रहा है. शिवसेना को अर्बन डेवलेपमेंट मंत्रालय का पद दिया जाएगा. वित्त मंत्रालय का पद अजित पवार के पास होगा. वहीं, देवेंद्र फडणवीस के पास मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्रालय भी होगा.
सबसे बड़ा सवाल ये है कि एकनाथ शिंदे को बीजेपी क्यों नहीं छोड़ना चाह रही है? इसकी एक वजह यह है कि उनके लोकसभा में 7 सांसद हैं और मौजूदा लोकसभा में बीजेपी के लिए एक-एक सांसद बेहद जरूरी है. साथ ही मराठा होने के नाते बीजेपी उन्हें नाराज नहीं करना चाहती है, क्योंकि फडणवीस ब्रह्मण जाति से आते हैं और दो मराठाओं को साथ रखना बीजेपी की
एनडीटीवी से एक खास बातचीत में रामदास आठवले ने बताया, 'मुझे लगता है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं. बुधवार को विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा सकती है. देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के सबसे अनुभवी नेता हैं. एकनाथ शिंदे को समझना चाहिए कि राजनीति में उतार-चढ़ाव होता है. उन्हें महायुती का अध्यक्ष बनाकर उनकी नाराजगी दूर की जा सकती है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं