राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सिएरा लियोन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो कोकीन के 74 कैप्सूल निगलकर उनकी तस्करी करने की कोशिश कर रहा था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, जब्त किये गये कैप्सूल की कीमत 11 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि शनिवार को यहां सरकारी जे जे अस्पताल में चिकित्सकों ने ये कैप्सूल व्यक्ति के शरीर से निकाले.
उन्होंने बताया कि जब्त किये गये मादक पदार्थ का भार 1,108 ग्राम है. तस्करी रोधी एजेंसी ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर व्यक्ति को 28 मार्च को यहां मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई की एक टीम ने पकड़ लिया. बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने डीआरआई अधिकारियों को बताया कि कोकीन के कैप्सूल को भारत लाने के प्रयास में उसने इन प्रतिबंधित मादक पदार्थ को निगल लिया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारी ने बताया कि अदालत से आदेश प्राप्त होने के बाद आरोपी को जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम ने उसके पेट से कोकीन के 74 कैप्सूल निकाले. डीआरआई ने एक बयान में बताया कि व्यक्ति को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें : "गरीब मछुआरों को नुकसान पहुंचाया": कच्चातिवु द्वीप के मुद्दे पर कांग्रेस-DMK को घेरते हुए पीएम मोदी
ये भी पढ़ें : पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव ने लगाई लालू यादव से 'अंतिम गुहार', 4 अप्रैल को भरेंगे नामांकन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं