विज्ञापन

बिरयानी लेने रुके थे सुवेंदु के PA, पीछा कर रहे थे हत्यारे; सामने आया हमले के बाद का वीडियो

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है हमलावर चंद्रनाथ की कार का पीछा कर रहे थे और जैसे ही कार रुकी, गोली मारकर फरार हो गए.

बिरयानी लेने रुके थे सुवेंदु के PA, पीछा कर रहे थे हत्यारे; सामने आया हमले के बाद का वीडियो
  • बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई है
  • हमले में चंद्रनाथ के साथ मौजूद पीएस बुद्धदेव भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • चंद्रनाथ की गाड़ी एक दुकान पर रुकी थी, तभी बाइक सवार हमलावरों ने पीछे से घात लगाकर फायरिंग की
कोलकाता:

बंगाल में जारी चुनावी हिंसा के बीच बड़ी खबर आई है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हमले में उनके पीएस बुद्धदेव भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मध्यमग्राम में हुई है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने चंद्रनाथ को करीब से गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब 4 मई को नतीजे आने के बाद से ही बंगाल में जगह-जगह हिंसक घटनाएं हो रही हैं. लेकिन अब सुवेंदु अधिकारी के पीए की मौत के बाद हालात और बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है. 

चंद्रनाथ रथ को जब गोली मारी गई, तब वह अपनी कार से जा रहे थे. उनकी कार एक दुकान पर रुकी और तभी पीछे से आ रहे हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. घटना के वक्त सुवेंदु अधिकारी मौके पर नहीं थे.

कार का पीछा कर रहे थे बाइक सवार

अब तक जो जानकारी सामने आई है, उससे लग रहा है कि हमलावरों ने घात लगाकर इस हमले को अंजाम दिया है. हमलावरों ने चंद्रनाथ का पीछा किया और जैसे ही मौका मिला, गोली मारकर वहां से भाग गए.

बताया जा रहा है कि हमले के वक्त चंद्रनाथ रथ गाड़ी में सवार थे. चंद्रनाथ मध्यमग्राम इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर रुके थे. इस दौरान उनकी गाड़ी का बाइक सवार हमलावर पीछा कर रहे थे. जैसे ही गाड़ी रुकी तो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में मौके पर ही चंद्रनाथ की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ को एक गोली सिर में और दूसरी गर्दन में लगी.

चंद्रनाथ के साथ रहे बुद्धदेव भी घायल

हमले के वक्त चंद्रनाथ रथ के साथ सुवेंदु अधिकारी के पीएस बुद्धदेव भी मौजूद थे. इस हमले में बुद्धदेव भी घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. 

हमला क्यों किया गया?

हमलावर गाड़ी का लगातार पीछा कर रहे थे. चंद्रनाथ जहां-जहां से आ रहे थे, उनके पीछे-पीछे बाइक पर हमलावर थे. ऐसे में सवाल उठता है कि ये हमला क्यों किया गया? इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और छानबीन कर रही है. हमले के पीछे का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढे़ंः सभी जीते हुए MLA को मिले सुरक्षा, CBI करे पूरे मामले की जांच: NDTV से बोले सुवेंदु अधिकारी के भाई
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari BJP, Suvendu Adhikari PA Murder, Chandranath Rath Murder, Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com