विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

बुचर द्वीप पर एमबीपीटी ईंधन टैंक फॉर्म पर लगी आग नहीं बुझ रही

शुक्रवार की शाम से लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही, टैंक का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया

Also Read in
बुचर द्वीप पर एमबीपीटी ईंधन टैंक फॉर्म पर लगी आग नहीं बुझ रही
मुंबई में बुचर आइसलैंड में फ्यूल टैंक में दो दिन पहले लगी आग बुझ नहीं पाई है.
मुंबई: मुंबई शहर के पूर्वी तट पर बुचर द्वीप पर मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) के ईंधन टैंक फॉर्म पर शुक्रवार की शाम को लगी आग अभी भी जल रही है. हालांकि इसकी तीव्रता में कमी आई है.

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि टैंक का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया. उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी शुरुआत में आग पर काबू पाने में सफल रहे लेकिन अत्यधिक ताप होने की वजह से कल सुबह करीब साढ़े चार बजे यह फिर से तेज हो गई थी.

VIDEO : आग पर काबू पाने की कोशिशें

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 13 नंबर टैंक में अभी भी आग लगी हुई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire On MBPT Fuel Tank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com