विज्ञापन

दिल्ली: विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल

Delhi Vivek Vihar Fire: विवेक विहार इलाके में लगी आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी.

दिल्ली: विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल
दिल्ली विवेक विहार इलाके में लगी आग.
  • दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज तड़के B-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर भीषण आग लगी थी.
  • आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चौदह गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य किया.
  • आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई जबकि बारह से चौदह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली-NCR की हाईराइज बिल्डिंगों में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. हाल ही में गाजियबाद के गौर ग्रीन अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करोड़ों के फ्लैट जल गए. अब दिल्ली के विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के शव इस कदर जल गए हैं कि लोग शव देख महिला-पुरुष भी नहीं पहचान पा रहे हैं. 

विवेक विहार बी ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर लगी आग

यह भीषण दुर्घटना दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के बी ब्लॉक में चार मंजिला इमारत में टॉप फ्लोर पर रात तकरीबन 3:00 बजे के आसपास आग लग गई. बताया जा रहा है कि अंदर 9 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय निगम पार्षद पंकज लूथरा ने ऊपर से आकर बताया कि  बॉडी इतनी जल चुकी है कि उसमें पहचान नहीं हो पा रही कि औरत कौन है और मर्द कौन है.

कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बताया गया कि दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज तड़के 3 बजे 47 पर एक बिल्डिंग में आज लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी.
आग B-13 2nd फ्लोर एक बिल्डिंग लगी थी. जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस आग में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गई. जबकि इस बिल्डिंग से 12 से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

विवेक विहार इलाके में लगी आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी.


खबर अपडेट की जा रही है.

यह भी पढ़ें - गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में कैसे लगी भीषण आग? GDA सचिव की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

यह भी पढ़ें - 25 लाख की आबादी, 350 से ज्यादा हाईराइज इमारत और आग बुझाने को 2 हाइड्रोलिक लैडर, गौर ग्रीन की आग ने खोली पोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com