विज्ञापन

दिल्ली की मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

Delhi ITO Fire: दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी. दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.

दिल्ली की मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत में आग लग गई है. आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगने की सूचना है. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद आग बुझाने के लिए आठ दमकल की गाड़ियां को मौके पर भेजा गया. आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि दूसरी मंजिल से धुआं निकल रहा है. आग पर अभी पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. लेकिन घटनास्‍थल आए वीडियो में इमारत से धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है. दमकलकर्मी बुझाने में जुटे हुए हैं. ये इमारत आईटीओ के व्‍य‍स्‍त चौक पर स्थित है. ऐसे में ट्रैफिक भी बाधित होता नजर आ रहा है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com