विज्ञापन

तारक मेहता एक्ट्रेस का दावा शो में दूसरों से 'कमतर' फील करवाया गया, कहा- जबरदस्ती रिवीलिंग ड्रेस पहनाई गई 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता की दोस्त का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने हाल ही में कई दावे किए हैं, जो चर्चा में हैं. 

तारक मेहता एक्ट्रेस का दावा शो में दूसरों से 'कमतर' फील करवाया गया, कहा- जबरदस्ती रिवीलिंग ड्रेस पहनाई गई 
तारक मेहता की एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले दावे
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कुछ एपिसोड में बबीता जी की दोस्त का किरदार निभाती हुईं नजर आई थीं.  उन्होंने हाल ही में कई दावें किए हैं. सुनो इंडिया पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने दावा किया कि राजस्थान रॉयल्स के एक तलाकशुदा क्रिकेटर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पर्सनल डीएम किया था. वहीं उन्होंने टीवी सीरियल्स छोड़ने पर रिएक्शन दिया और तारक मेहता में काम करने का एक्सपीरियंस बताया. इस दौरान वह इमोशनल होती हुईं भीं नजर आईं. 

नेहल बनी थीं बबीता की दोस्त

नेहल ने कहा, तारक मेहता में काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा. उसके बाद ही मुझे लीड रोल करने का मौका मुझे मिला. लेकिन ये मैंने कभी नहीं बताया कि टीवी पर अगर आप कैमियो या एक- दो के कैरेक्टर करते हो तो आपको नीचा फील कराया जाता है. जैसे मुझे बोला कि तुम ड्रैस लेकर आना. खुद के कपड़े लेकर जाने पड़ते हैं. मैं खुद की ड्रेस लेकर गई और पहनी तो वो ड्रेस लीड ने देख ली क्योंकि उसकी ड्रेस भी सेम थी तो वो थोड़े ही चेंज करेंगी? वो लीड है. उसने किसी और को बोले कि दूसरी ड्रैस पहने. ये नहीं पहन सकती. 

ये भी पढ़ें- खलनायक 2 का डायरेक्ट करने का मौका चाहता है आखिरी सवाल का डायरेक्टर, कहा- उनके साथ कुछ करना जरूर है

नेहल को चेंज करनी पड़ी ड्रैस

आगे उन्होंने कहा, कोई आया और कहा आप ड्रेस चेंज कर लो. फिर मैंने वो ड्रेस पहनी, जिसमें मैं कंफरटेबल नहीं थी क्योंकि तब तक मैंने कोई बोल्ड प्रोजेक्ट नहीं किए थे और उस ड्रेस में थोड़ा क्लीवेज दिख रहा था. मैंने बोला कि इसमें दिखेगा और मैं कम्फरटेबल नहीं हूं. मुझे यह ड्रैस नहीं पहननी है. तो उस आदमी ने कहा, तुम्हें दूसरी ड्रैस पहननी पड़ेगी. मैडम ने कहा है.  

नेहल ने कहा- नीचा फील करवाया जाता है. 

आगे उन्होंने कहा, तारक मेहता जैसे बड़े शो में अब पहली बार गए हो तो कैसे बोलोगे कि नहीं मैं नहीं कर सकती. हम दब जाते हैं. दूसरों से कमतर फील करवाया जाता है. कभी कभी ऐसा भी बोलेंगे कि तुमको देखकर लगता है कि 15-20 दिन वाले भाभी या हीरो की बहन वाले साइड रोल जो होते हैं वो तुम कर सकती हो. तुम हीरोइन मटीरियल नहीं हो. 

राजस्थान रॉयल के क्रिकेटर पर लगाए आरोप

इसके अलावा नेहल ने पॉडकास्ट में दावा किया राजस्थान रॉयल के क्रिकेटर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर डीएम किया और हॉट और खूबसूरत लिखा. उन्होंने मजाक में कहा, नाम ले लूं. इतना भी जाना पहचाना नहीं है. राजस्थान रॉयल्स का है. तलाक हो चुका है. अगर मैं मैसेज करुंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा. मुझे बात ही नहीं करनी.  

ये भी पढे़ं- Dua Lipa ने कर ली शादी, जानें कौन हैं 1,660 करोड़ वाली नेटवर्थ सिंगर के 6 साल बड़े पति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta, Taarak Mehta Actress, TV News, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com