नई दिल्ली:
दिल्ली में आईटीओ के पास टाइम्स ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में रविवार शाम करीब पौने पांच बजे भीषण आग लग गई. आग पहली मंजिल से शुरू हुई और जल्द ही इसने इमारत की सभी चार मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया.
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम करीब पौने पांच बजे आग की लपटें देखी गईं, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. उन्होंने कहा कि बाद में दमकल की 22 और गाड़ियों को तैनात किया गया. कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर सर्वर रूम से आग भड़की.
उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग समय रहते इमारत से बाहर निकलने में कामयाब रहे. उन्होंने कहा कि आशंका है कि कूलिंग प्रणाली में कुछ समस्या होगी, जिसकी वजह से वहां अतिरिक्त गर्मी बढ़ी. शक है कि इसी वजह से आग लगी और तेजी से पहली मंजिल पर फैल गई. पिछले साल मई में भी इस इमारत की सबसे उपरी मंजिल के एक हिस्से में आग लग गई थी. (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग में आग, Times Of India Building Fire, दिल्ली में इमारत में आग, Fire In Delhi Building, आईटीओ, ITO