विज्ञापन

मेरठ मेट्रो की रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन जैसी होगी, 120 किमी के साथ देश की सबसे तेज मेट्रो सेवा, जानें डिटेल

Meerut Metro News: मेरठ मेट्रो की अधिकतम गति देश में सबसे ज्यादा होगी. यूपी में मेरठ पांचवां शहर होगा, जहां मेट्रो दौड़ेगी. जबकि उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बरेली, झांसी जैसे शहरों में भी मेट्रो चलने वाली है.

मेरठ मेट्रो की रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन जैसी होगी, 120 किमी के साथ देश की सबसे तेज मेट्रो सेवा, जानें डिटेल
Meerut Metro: मेरठ मेट्रो का उद्घाटन जल्द
  • मेरठ मेट्रो का उद्घाटन 22 फरवरी को पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा, इसकी अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा है
  • मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर 12 स्टेशनों के साथ चलेगा और यात्रा समय केवल 30 मिनट होगा
  • मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक पर चलेंगी, जो एकीकृत ट्रांसपोर्ट मॉडल पर आधारित है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेरठ:

Meerut Metro Opening Date: मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो होगी, जिसकी रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन से कम नहीं होगी. मेरठ मेट्रो का उद्घाटन आज 22 फरवरी को पीएम मोदी के हाथों होना है. इसकी अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच 21 किलोमीटर के कॉरिडोर में ये मेट्रो चलेगी. सभी मेट्रो स्टेशनों पर ठहराव के साथ भी वो 30 मिनट में मंजिल तक पहुंच पाएगी.  इससे शहर के भीतर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और वो आसानी से गंतव्य तक पहुंच पाएंगे. मेरठ मेट्रो के साथ रैपिड रेल यानी नमो भारत के बाकी बचे हिस्से का भी उद्घाटन होने वाला है. इससे मेरठ साउथ से दिल्ली के सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेन चलेगी. 

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ट्रैक

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दोनों ही एक ट्रैक पर चलेंगी, यानी ये एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मॉडल पर आधारित होगी, जहां मेट्रो सेवाएं और रीजनल रैपिड ट्रांजिट का रूट एक ही ट्रैक पर होगा. अधिकारियों के अनुसार, मेरठ मेट्रो में स्टेनले स्टील कोच लगाए गए हैं, जो काफी हल्के और अलग फ्लोरसेंट ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज कलर से होंगे. तीन कोच की ये ट्रेन ऊर्जा बचाने वाले और अत्याधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस होगी. इसमें ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन और ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन टेक्नोलॉजी होगी.

Meerut Metro Route Map

Meerut Metro Route Map

मेरठ मेट्रो का किराया कितना?

एनसीआरटीसी मेरठ मेट्रो का किराया भी कम होगा. मेरठ साउथ स्टेशन से न्यू अशोक नगर की बात करें तो रैपिड रेल किराया 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर है. मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक किराया करीब 60 रुपये हो सकता है. मेरठ मेट्रो का किराया भी इसी दर पर हो सकता है. अभी मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन के हिसाब से हर स्टेशन तक का औसत किराया 20 रुपये है. मोदीनगर नार्थ से मेरठ साउथ तक किराया 30 रुपये है. साहिबाबाद से आनंद विहार के बीच नमो भारत का किराया 30 रुपये है. लिहाजा दो स्टेशनों के बीच किराया 20 से 30 रुपये हो सकता है.

मेरठ मेट्रो की सुविधाएं

एसी मेट्रो ट्रेन में 700 यात्रियों की क्षमता होगी. इसमें 173 बैठ कर सफर कर पाएंगे.  इसमें अच्छी आरामदायक गद्देदार सीटें होंगी. सामान रखने के लिए रैक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें भी उपलब्ध रहेंगी. सुरक्षा के लिहाज से मेरठ मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन में सीसीटीवी होंगे. प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर भी होंगे. लिफ्ट, व्हीलचेयर स्पेस और स्ट्रेचर भी मुहैया कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें - Meerut Metro: लो आ गई मेरठ मेट्रो, 55 मिनट में दिल्ली, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 120 किमी की रफ्तार, जानें पूरी डिटेल

मेरठ यूपी का पांचवां शहर होगा, जहां मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी. इसके अलावा बरेली, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी जैसे शहरों में भी मेट्रो सेवा चालू होने वाली है. मेरठ से पहले सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो इंडियन मेट्रो कॉरिडोर है, जो दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Delhi Airport Express Line) पर 110 किलोमीटर तक चलती है. 

ये भी पढ़ें - NCR में रैपिड रेल के 4 बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी, दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम-फरीदाबाद तक 8 शहर होंगे कनेक्ट, जानें डिटेल
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com