विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

फारुख अब्दुल्ला ने कहा- राहुल गांधी अब ‘पप्पू’ नहीं रहे, बताई यह वजह

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ रिश्ते कायम करने के लिए आतंकवाद का रास्ता छोड़ना चाहिए

फारुख अब्दुल्ला ने कहा- राहुल गांधी अब ‘पप्पू’ नहीं रहे, बताई यह वजह
फारुख अब्दुल्ला (फाइल फोटो).
  • करतारपुर गलियारे को खोले जाने का स्वागत किया
  • कहा- यह उचित दिशा में उठाया गया कदम है
  • ममता बनर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बहन बताया
कोलकाता:

नेशनल कान्फ्रेंस के प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब ‘‘पप्पू'' नहीं रहे और उन्होंने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों के चुनावों में जीत हासिल कर बतौर नेता अपनी क्षमताएं साबित कर दी हैं.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने करतारपुर गलियारे को खोले जाने का स्वागत करते हुए इसे ‘‘उचित दिशा में उठाया गया कदम'' बताया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ रिश्ते कायम करने के लिए आतंकवाद का रास्ता छोड़ना चाहिए.

MNS चीफ राज ठाकरे का राहुल गांधी पर तंज, 'पप्पू' अब परम पूज्य हो गया, BJP पर भी बोला हमला...

कोलकाता में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे. उन्होंने तीन राज्यों में जीत दिलाकर अपनी योग्यता साबित कर दी है. गौरतलब है कि भाजपा और अन्य कुछ दल गांधी पर व्यंग्य करते हुए उन्हें प्राय: ‘‘पप्पू'' की संज्ञा देते हैं.

केंद्रीय मंत्री अठावले की राहुल गांधी को सलाह: 'पप्पू' नहीं आपको 'पापा' होना चाहिए, जल्दी करें शादी

अब्दुल्ला ने बाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपनी ‘‘बहन'' बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपनी तरफ से देश को बचाने की पूरी कोशिश करेंगी जो इस समय ‘‘गलत दिशा'' में जा रहा है.

VIDEO : लोकसभा में 'पप्पू' ने दी 'जादू की झप्पी'

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Pappu Remarks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com