विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2021

किसान आंदोलन: केंद्र पर बरसे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा, ट्वीट में लिखा-सरकार की क्रूरता...

किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए. अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान दिल्ली के निकट पिछले 40 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसान आंदोलन: केंद्र पर बरसे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा, ट्वीट में लिखा-सरकार की क्रूरता...
Kisan Andolan को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने सरकार को आड़े हाथ लिया है (फाइल फोटो)
  • राहुल ने लिखा, किसानों के साथ क्रूरता का व्‍यवहार कर रही सरकार
  • सरकार की क्रूरता के दृश्यों में अब कुछ और देखने को शेष नहीं
  • प्रियंका ने लिखा, किसान आखिर सरकार पर विश्‍वास कैसे करें
नई दिल्ली:

Farmers protest: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सरकार एवं किसान संगठनों के बीच नए दौर की बातचीत से पहले सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार सर्दी एवं बारिश के बीच सड़कों पर बैठे किसानों के प्रति क्रूरता का व्यवहार कर रही है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सर्दी की भीषण बारिश में टेंट की टपकती छत के नीचे जो बैठे हैं सिकुड़-ठिठुर कर, वो निडर किसान अपने ही हैं, ग़ैर नहीं. सरकार की क्रूरता के दृश्यों में अब कुछ और देखने को शेष नहीं.''

बैठक से पहले बोले किसान नेता- सरकार के सामने कोई विकल्प नहीं, वापस लेना ही होगा कानून

प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘सरकार एक तरफ तो किसानों को बातचीत के लिए बुलाती है दूसरी तरफ इस कड़कड़ाती ठंड में उन पर आंसू गैस के गोले बरसा रही है. इसी अड़ियल और क्रूर व्यवहार की वजह से अब तक लगभग 60 किसानों की जान जा चुकी है.'' उन्होंने सवाल किया, ‘‘किसान इस क्रूर सरकार पर कैसे विश्वास करे?''

गौरतलब है कि किसान संगठनों के बीच सोमवार को नए दौर की बातचीत होने वाली है. किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कृषि कानूनों (Farm Law) को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाए. अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान दिल्ली के निकट पिछले करीब 40 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार का कहना है कि ये कानून कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के कदम हैं और इनसे खेती से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी तथा किसान अपनी उपज देश में कहीं भी बेच सकते हैं.

खेड़ा बॉर्डर पर किसानों और पुलिस की झड़प के बाद तनाव बरकरार, दागे गए आंसू गैस के गोले

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers Protest, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Kisan Andolan, Kisan Andolan News In Hindi, Kisan Andolan Ki Khabar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com