विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Farmers Protest Updates: सिंघु बॉर्डर पर किसानों की बैठक खत्म हो गई है. किसानों ने गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्ताव को खारिज़ कर दिया है. उनका कहना है कि सरकार शर्तें लगा रही है लेकिन हम शर्त नहीं मानेंगे. किसानों ने फैसला किया कि वे लोग फिलहाल बॉर्डर्स पर बैठे रहेंगे. सात सदस्यीय किसानों की कमेटी में योगेंद्र यादव भी शामिल हैं. तीन नए कृषि कानूनों (Farmers Bill 2020) के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन (Farmers Protest) का आज चौथा दिन है. आंदोलनरत किसान हरियाणा-दिल्ली की सीमा सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं.

 सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने प्रदर्शन तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि 1 दिसंबर से राज्यों में भी प्रदर्शन शुरू होगा. किसान संगठनों ने सरकार को किसानों पर बातचीत के लिए शर्त न लगाने की नसीहत दी है. इस बीच, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) ने सिंघु बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों को लंगर कराया. उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने किसानों का समर्थन किया है और केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किसानों को बुराड़ी मैदान में आने की शर्त के साथ तीन दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव रखा था. इस पर किसान नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि वो किसी शर्त के साथ वार्ता में शामिल नहीं होंगे.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि किसानों के साथ सरकार आतंकवादियों जैसाा व्यवहार कर रही है. राउत ने कहा कि जिस तरह से किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है ऐसा लगता है कि वे देश के किसान नहीं बल्कि बाहर के किसान हैं. उनके साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव किया गया है जो.देश के किसानों का अपमान करना. 


Here are the Updates of Farmers Protest March in Delhi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmers Protest, Farmers March Delhi, Farmers Protest In Delhi, Farmers Protest At Singhu Border, Farmer Bill 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com