- INLD से इकलौते विधायक हैं अभय सिंह चौटाला
- इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
- कहा, कृषि कानून 26 जनवरी तक वापस नहीं हों तो पत्र को ही मानें इस्तीफा
हरियाणा विधानसभा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से इकलौते विधायक अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने यदि 26 जनवरी तक विवादित कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे. हरियाणा के एलेनाबाद से विधायक चौटाला ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता (Speaker Gian Chand Gupta) को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि ‘‘किसानों पर काले कानून अलोकतांत्रिक तरीके से थोपे गये हैं.''उन्होंने पत्र में लिखा कि अगर केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को 26 जनवरी तक वापस नहीं लेती तो उनके पत्र को सदन से विधायक के रूप में उनका इस्तीफा समझा जाए .
गाजीपुर बार्डर पर अब यूपी और उत्तराखंड के किसानों की तादाद बढ़ने लगी

अभयसिंह चौटाला ने कहा कि पूरे देश के किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं. चौटाला ने खत में लिखा कि कड़ाके की सर्दी की वजह से 60 से अधिक किसानों ने ‘शहादत' दे दी है लेकिन केंद्र ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है. INLD नेता ने कहा कि सरकार ने जो परिस्थितियां पैदा की हैं उनमें सदन का जिम्मेदार सदस्य होने के नाते वह किसानों के अधिकारों को बचाने के लिए कोई भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'छोटी-सी चिंगारी से भड़क सकती है हिंसा' : 'कृषि कानून-किसान आंदोलन' पर SC के ये 5 कड़े कमेंट्स
ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला, हरियाणा की बीजेपी सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं. दुष्यंत की जेजेपी की मदद से ही हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था. दुष्यंत चौटाला ने भी पिछले माह कहा था कि यदि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किसानों को गारंटी देने में नाकाम रहे तो पद छोड़ देंगे. गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से लाए तीन कृषि कानून के विरोध में देशभर के किसान आंदोलनरत हैं.
किसान आंदोलन के साथ पढ़ाई भी, गाजीपुर बॉर्डर पर खुली लाइब्रेरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं