विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2024

ये कैसी गुंडई ! कागज मांगने पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर को चलती गाड़ी से घसीटा

अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से आरोपी कार चालक को काबू में लाया गया और उससे गाड़ी की चाबी छीनी गई. कार चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ये कैसी गुंडई ! कागज मांगने पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर को चलती गाड़ी से घसीटा
कार चालक नशे की हालत में लग रहा था.
फरीदाबाद:

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पोस्ट चालान कर रहे एक ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर को एक कार चालक ने बुरी तरह से घसीट डाला. पुलिसकर्मी ने जब कार चालक से गाड़ी के कागज मांगे तो उसे गुस्सा आ गया और आरोपी ने कार तेजी से भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिसकर्मी कार चालक की सीट के गेट से लटका हुआ था. सड़क पर भीड़ होने के चलते कार चालक गाड़ी को ज्यादा दूर तक भाग नहीं सका और उसे पुलिस ने किसी तरह से रोक लिया. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. इस घटना में ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड की जान बाल-बाल बची है.

दरअसल बीते शाम बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर बीच रोड पर एक कार चालक सवारी भर रहा था. जिससे की रोड बाधित हो रहा था. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस वहां आई और पुलिस वालों ने उससे गाड़ी के कागज मांगे. तभी कार चालक और ट्रैफिक पुलिस कर्मी की आपस में बहस होने लगी. इस दौरान सवारी की जान जोखिम में डालकर आरोपी ने तेज रफ्तार में कार भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी को रोड पर घसीटते हुए ले गया.

अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से कार चालक को काबू में किया गया और उस थाने ले जाया गया. कार चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में लग था.

Video : NEET पेपर लीक मामले में Ravi Aatri गैंग का भी नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Traffic Policeman Dragged, Crime News, Faridabad Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com