Jalpaiguri News: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी नगर पालिका क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है. जहां कथित तौर पर एक मां ने अपने पांच महीने के बच्चे को सड़क किनारे एक पुलिया पर छोड़कर भागने की कोशिश की. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता ने एक अनहोनी होने से बचा लिया.
युवती की सूझबूझ से बचा मासूम
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह एक महिला ने नाले की पुलिया पर एक महिला को संदिग्ध हालत में बच्चा रखते हुए देखा. बच्चा रखकर जल्दी में वहां से भागने की कोशिश में एक महिला ने यह नजारा देखकर तुरंत आस-पास के लोगों को सूचित किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचकर महिला को रोका और पुलिस को घटना की सूचना दी.
सिलीगुड़ी की रहने वाली है महिला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचा मामले की जानकारी ली. साथ ही मामले की पड़ताल शुरू की. पुलिस ने पूछताछ में बताया कि उसकी नाम जूली सरकार है. जो सिलीगुड़ी के NJP इलाके की रहने वाली है. उसके दो बच्चे हैं, जिनमें से छोटा बच्चा लगभग पांच महीने का है.
पति से विवाद और कंगाली बनी वजह
उसने आगे बताया कि , उसकी दो बार शादी हुई है और छोटा बच्चा उसकी दूसरी शादी से है. उसके पति के साथ लगातार होने वाले झगड़ों के कारण उसे घर से निकाल दिया गया था. वह दाने-दाने को मोहताज है और गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रही है. महिला ने यह भी बताया कि वह बच्चे को उसके पिता के पास छोड़ने आई थी, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हताशा और मानसिक तनाव में उसने बच्चे को लावारिस छोड़ने का फैसला किया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही धूपगुड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला सहित उसके दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर थाने ले गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से काफी परेशान दिख रही है. फिलहाल बच्चों को सुरक्षा दी गई है और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए महिला के परिजनों और पति से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें; हरियाणा: जमानत पर छूटे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं