विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक लदी कार नकाबपोश ने पार्क की, धमकीभरा खत भी छोड़ा

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.

मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक लदी कार नकाबपोश ने पार्क की, धमकीभरा खत भी छोड़ा
मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर मिली विस्फोटकों से भरी कार
  • मौके से मिली कार की पहचान कर ली गई है
  • कार कुछ दिन पहले ही चोरी हुई थी
  • बंगले के पास कार खड़ी करने वाले की भी पहचान की जा रही है.

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर विस्फोटक (Explosives) से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. रिलांयस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास स्कोर्पियो में विस्फोटकों से भरी कार मिली है. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. 

ताजा जानकारी के मुताबिक- मौके से मिली कार की पहचान कर ली गई है. उस पर नकली नंबर प्लेट लगी थी. कार मुंबई के विक्रोली इलाके से कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी.  कार का चेसिस नंबर खराब करने की कोशिश की गई है, लेकिन उसके बावजूद कार के मालिक की पहचान कर ली गई है. मौके पर कार खड़ी करने वाले शख्स को भी सीसीटीवी में देखा गया है, लेकिन चेहरे पर नकाब और सिर पर हुडी होने की वजह से अभी पहचान होनी बाकी है.

बता दें कि कार में धमकी भरा खत भी मिला है. खत हिन्दी में था, लेकिन रोमन में लिखा हुआ था. जानबूझकर खत इस तरह लिखा  गया कि ताकि लोगों को ये लगे कि कम पढ़े-लिखे आदमी ने लिखा है. स्कॉर्पियो कार के पीछे चल रही इनोवा कार की भी पहचान कर ली गई है. उस पर भी नकली नंबर प्लेट लगाया गया था. इनोवा कार ठाणे से चुराई गई थी. स्कॉर्पियो विक्रोली इलाके से 8 दिन पहले चोरी हुई थी.

पीएम मोदी के साहसिक सुधार से ही निकलेगा भारत की आर्थिक तरक्की का रास्ता: मुकेश अंबानी

विस्फोटक ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार का तकनीकी और फोरेंसिक जांच की जा रही है.  पुलिस ने उन सभी  स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं, जहां से यह कार मुंबई की सड़कों पर गुजरती दिखी है. साथ में एक अन्य सफेद रंग की इनोवा कार थी, उसकी जानकारी भी निकाली जा रही है. कार से  मिला जिलेटिन मिलिट्री ग्रेड जिलेटिन नहीं,  बल्कि कमर्शियल ग्रेड जिलेटिन है, जो आमतौर पर निर्माण संबंधित खुदाई या फिर खदान में इस्तेमाल होता है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम 4 बजे के करीब पुलिस को लावारिस कार की सूचना मिली. संदिग्ध कार की जानकारी मिलते ही उसे वहां से हटाकर दूर ले जाया गया है. वहां पर उसकी तलाशी ली गई और जांच अभी जारी है. वहां से हटाने के वक्त कार में जिलेटिन जैसी वस्तु दिखी. तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जांच शुरू की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Ambani, Explosive In Car, Mukesh Ambani Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com