विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

गणेश, हनुमान, राम दरबार... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 2.0 की एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखें

अयोध्या से भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई है. राम मंदिर यज्ञ मंडप में सुबह से ही यज्ञ एवं हवन पूजन का कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया और विधि विधान चल रहा है.

गणेश, हनुमान, राम दरबार... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 2.0 की एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखें

अयोध्या फिर सज धज कर तैयार है और सरयू से लेकर राम मंदिर तक उत्सव का माहौल है. राम मंदिर में राम मंदिर के राम दरबार और परिसर के अन्य मंदिरों में देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है. भव्य प्राण प्रतिष्ठा की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई है. बता दें कि 3 जून से लेकर 5 जून तक राम दरबार सहित कई देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा का विराट आयोजन किया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

 राम मंदिर : प्राण प्रतिष्ठा और कलश की तस्वीरें

Latest and Breaking News on NDTV

राम मंदिर : हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा होगी.  

Latest and Breaking News on NDTV

देवी-देवताओं के आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा. यह समारोह 5 जून को गंगा दशहरा के दिन ख़त्म होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

 मंत्रों के जाप, राम रक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों के साथ हवन-पूजन सहित अनुष्ठान होंगे. भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की मूर्तियों के साथ-साथ छह अन्य मंदिरों की मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा 5 जून को होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

अयोध्या में उत्सव का माहौल है. राम भक्तों में इस समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में जिन देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा होगी, उनमें शिवलिंग, गणपति, हनुमान जी, सूर्य देव, भगवती, अन्नपूर्णा, शेषावतार और श्रीराम दरबार प्रमुख हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा और शेषावतार समेत विभिन्न देवताओं को समर्पित मंदिरों में आयोजित किये जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV
लेखक के बारे में
img
सिक्ता देव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, Ayodhya Ram Temple, Ram Temple, Ram Temple Prana Pratishtha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com