हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने मंडी जिला के करसोग में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना रनौत की स्क्रिप्ट भाजपा की है और डायरेक्शन जयराम ठाकुर का है. जिस फिल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हो. उस फिल्म की हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है.
उन्होंने आगे कहा कि कंगना मेहनत कर सुपर स्टार बनी हैं, अच्छी बात है. लेकिन आपदा में उन्होंने हिमाचल प्रदेश का कोई सहयोग नहीं किया. आमिर खान ने 25 लाख रुपये चुपचाप दिए और कंगना प्रदेश सरकार का अकाउंट ही ढूंढती रहीं.
उन्होंने आगे कहा कि जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह से अपना पिंड छुड़ाने के लिए कंगना को टिकट दिलाई है. उन्हें पता था कि विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और वह जीत भी जाएंगे, इसलिए किसी और को लड़ा दो. विक्रमादित्य सिंह अच्छे व्यक्ति हैं, जनता का दर्द और पीड़ा जानते हैं, आपके बीच रहते हैं. पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाते इन्होंने अच्छा काम किया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे कहा कि जयराम ठाकुर तो मुख्यमंत्री बनकर पांच साल सोए ही रहे. जब वोट के जरिये जनता ने उन्हें नकार दिया तो नोटों के दम पर सत्ता हथियाने में लगे हुए हैं. कांग्रेस सरकार के दूसरे बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों को खरीद लिया. हेलीकॉप्टर में एक महीने तक चंडीगढ़, पंचकूला, गुरुग्राम और दिल्ली घुमाते रहे. जयराम ठाकुर को कुर्सी की इतनी भूख सता रही थी कि मुख्यमंत्री बनने के लिए काला कोट पहनकर बैठ गए थे और यह सोच लिया था कि सरकार का बजट पास होने से पहले ही सुबह सात बजे शपथ भी ले लेंगे, लेकिन जिस भगवान को चुनौती देते हुए वह कह रहे थे कि यह सरकार नहीं बचेेेेगी,, उसी भगवान के आशीर्वाद से हमारी सरकार बची हुई है.
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल जनहित में काम करेगी. जिन विधायकों को भाजपा ने खरीदा है, उन्होंने भी काले कोट सिला लिए थे, लेकिन वह नहीं जानते थे कि विधानसभा अध्यक्ष लॉ ग्रेजुएट हैं और कानूनी बारीकियों को अच्छी तरह जानते हैं.
मुख्यमंत्री सूक्खू ने आगे कहा कि नोट के दम पर सरकार हथियाने की कोशिश करने वालों को एक जून को करसोग की जनता अपने वोट से सबक सिखाए. भाजपा ने कांग्रेस की एक राज्यसभा सीट चुराई है, प्रदेश की जनता चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटें कांग्रेस को जिताकर उन्हें जवाब देगी. यह लड़ाई मेरी, विक्रमादित्य सिंह या विधानसभा अध्यक्ष की नहीं, आम जनता की है. नोट के दम पर अगर आपका वोट खरीदने की कोशिश की जाएगी तो न लोकतंत्र बचेगा न लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले बचेंगे. जिस कांग्रेस ने जनता को वोट की सबसे बड़ी ताकत दी है, उससे विक्रमादित्य सिंह को जिताएं.
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने 15 महीने में ओपीएस दी, सुख आश्रय योजना लाए, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की योजना शुरू की. एक साल में 22000 सरकारी नौकरियां निकाली. दूध पर एमएसपी देने जा रहे हैं, मनरेगा कर्मचारियों की दिहाड़ी में ऐतिहासिक वृद्धि की, पुलिसकर्मियों की डाइट मनी 1000 रुपये की गई. आपदा में 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया, जबकि भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है. 5 साल लोगों की सेवा कर फिर जनता की अदालत में जाएंगे. अभी तो सरकार ने आगाज किया है, अंजाम अभी बाकी है. एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर चोट कर 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया है.
इस दौरान विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, महेश राज पूर्व उम्मीदवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, प्रभारी करसोग विधानसभा क्षेत्र रूपेश कंवल, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया, जगदीश रेड्डी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सविता गुप्ता मौजूद रहे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं