विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2013

दिल्ली में छेड़छाड़ : राजनयिक छूट के आधार पर छूटे विदेशी

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में चार विदेशी नागरिकों पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। राजनयिक छूट के आधार पर यमन और अल्जीरिया के नागरिक छूटे, जबकि दो लीबियाई नागरिकों को जमानत मिल गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में यमन एम्बेसी की कार में सवार लोगों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ की यह घटना जनपथ मार्केट के पास हुई। लड़की के शोर मचाने के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया और कार में सवार चार विदेशी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों में से एक यमन, दो लीबिया और एक अल्जीरिया का नागरिक है, लेकिन पुलिस ने राजनयिक छूट के आधार पर यमन और अल्जीरिया के नागरिकों को छोड़ दिया और बाद में लीबिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस इन चारों विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भेज रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कनॉट प्लेस में लड़की से छेड़छाड़, लड़की से छेड़छाड़, विदेशी नागरिकों ने की छेड़छाड़, Eve-teasing In Connaught Place, Eve-teasing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com