विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2013

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़, छह नक्सली मारे गए

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार तड़के एक मुठभेड़ में दो महिला काडरों समेत छह नक्सली मारे गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अहेरी ताल्लुक में गोविंदगांव के निकट जंगलों में यह मुठभेड़ हुई।

शनिवार रात पुलिस का एक दल नक्सल विरोधी अभियान के तहत नियमित गश्ती पर था, जब नक्सलियों ने उनपर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। पुलिस ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हुई है। सभी शवों को अहेरी पुलिस मुख्यालय लाया गया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ कुछ घंटे जारी रही और तड़के लगभग ढाई बजे खत्म हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नक्सली मुठभेड़, गढ़ चिरौली, Naxal Encounter, Garhchiroli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com