विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2023

दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले के मामले में ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की

प्रवर्तन निदेशालय की इस दूसरी चार्जशीट में भी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम शामिल नहीं

दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले के मामले में ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है. ईडी ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. फाइलिंग काउंटर पर यह चार्जशीट दाखिल की गई. ईडी की इस दूसरी चार्जशीट में भी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम शामिल नहीं है. 

प्रवर्तन निदेशालय ने पहली चार्जशीट में शराब कारोबारी समीर महेन्द्रू को आरोपी बनाया था. ईडी ने अभी तक इस मामले में समीर महेंद्रू, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, शरद चंद्र रेड्डी, बेनॉय बाबू और अमित अरोड़ा को ही गिरफ्तार किया है.

प्रवर्तन निदेशालय की दूसरी चार्जशीट में भी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है. सूत्रों के अनुसार कुल 12 आरोपियों के नाम इस चार्जशीट में हैं. इसमें पांच आरोपियों के नाम और सात कंपनियों के नाम हैं.

सूत्रों के अनुसार ईडी ने चार्जशीट में विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, शरद चंद्र रेड्डी, बेनॉय बाबू और अमित अरोड़ा को आरोपी बनाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Excise Scam, ED, Supplementary Charge Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com