विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2023

पूर्व पश्चिम मेट्रो गलियारे का निर्माण कार्य वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद: अधिकारी

 साल्ट लेक सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक पूर्व-पश्चिम मेट्रो रेल गलियारे का निर्माण कार्य साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताते हुए एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि बहू बाजार इलाके में दिक्कतों के समाधान के लिए सभी इंतजाम कर लिये गए हैं.

पूर्व पश्चिम मेट्रो गलियारे का निर्माण कार्य वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद: अधिकारी

साल्ट लेक सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक पूर्व-पश्चिम मेट्रो रेल गलियारे का निर्माण कार्य साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताते हुए एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि बहू बाजार इलाके में दिक्कतों के समाधान के लिए सभी इंतजाम कर लिये गए हैं. मध्य कोलकाता के बहू बाजार में 31 अगस्त 2019 में भू-धंसाव हुआ था और कई इमारतें ढह गई थीं. 2022 में उसी स्थल पर पानी के रिसाव की दो और घटनाओं के चलते परियोजना के पूरा होने में देरी हुई है.

मेट्रो अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मुद्दे को हल करने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और बहू बाजार में काम दिसंबर, 2023 तक पूरा हो जाएगा.'' बहू बाजार को छोड़कर गलियारे के अन्य हिस्सों में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. रेलवे बोर्ड के सदस्य (आधारभूत) रूप एन. सुनकर ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और वहां काम की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.

सुनकर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने जो भी योजना बनाई है, जिस तरह से वे आगे बढ़ रहे हैं, वे लक्ष्य को पूरा कर लेंगे.'' मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस खंड पर ‘ट्रायल रन' किया जाएगा, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण करेंगे. उन्होंने कहा कि सीआरएस से हरी झंडी मिलने के बाद ही रेल लाइन पर वाणिज्यिक सेवाएं शुरू हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें-

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howrah Maidan, Salt Lake Sector, Construction Of Metro Rail Corridor, Bahu Bazar, Central Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com