जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप दोपहर 3.48 बजे आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का झटका अपराह्न 3.48 बजे आया और इसका केंद्र कारगिल था. भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 33.41 डिग्री अक्षांश और 76.70 डिग्री देशांतर पर था. इसके बाद कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
4 बजकर एक मिनट पर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवार में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई. फिर थोड़ी देर बाद 4 बजकर 18 मिनट पर किश्तवार में भूकंप के झटके आए और इसकी तीव्रता 3.6 थी.
पाकिस्तान में भी आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार सोमवार सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके आए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी. एनसीएस के अनुसार, भूकंप लगभग सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर आया था. इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी.
ये भी पढ़ें- मोदी की 'गारंटी वाली गाड़ी' एकदम सुपरहिट हो गई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं