विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

मुंबई में भारी बारिश के कारण चार लोगों के बहने का अंदेशा

दहिसर, कांदिवली, मालाड और दादर इलाके में हुईं घटनाएं, दो व्यक्ति नालों में, एक ड्रेन में बह गया. एक व्यक्ति गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बह गया

मुंबई में भारी बारिश के कारण चार लोगों के बहने का अंदेशा
मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.
  • पॉवर उप-स्टेशन की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत
  • घटना में मृतक की 35 वर्षीय पत्नी और नौ वर्षीय पुत्र घायल
  • मुंबई में 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
मुंबई: मुंबई में कल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में चार व्यक्ति बह गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार दहिसर, कांदिवली, मालाड और दादर इलाकों से इन घटनाओं की सूचना मिली है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें से दो नालों में दूर बह गए जबकि एक ड्रेन में बह गया. एक अन्य गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बह गया. पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में एक व्यक्ति रामेश्वर तिवारी की मौत घाटकोपर के असाल्फा गांव में उसके घर के पास एक पॉवर उप-स्टेशन की दीवार गिरने से हो गई. इस घटना में उसकी 35 वर्षीय पत्नी और नौ वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया.

VIDEO : दूर नहीं हो रही मुंबई वासियों की परेशानी

कल से हो रही मूसलाधार बारिश ने महानगर के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. शहर में 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com