विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

पीएनबी स्कैम : DRI ने ई मेल से नीरव मोदी को भेजा गिरफ्तारी वारंट

राजस्व सतर्कता एजेंसी डीआरआई ने सीमा शुल्क चोरी के एक मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ई मेल के जरिये गिरफ्तारी का वारंट भेजा है.

पीएनबी स्कैम : DRI ने ई मेल से नीरव मोदी को भेजा गिरफ्तारी वारंट
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
  • DRI ने नीरव मोदी को भेजा गिरफ्तारी वारंट
  • DRI ने ई मेल से भेजा गिरफ्तारी वारंट
  • पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है नीरव मोदी
नई दिल्ली: राजस्व सतर्कता एजेंसी डीआरआई ने सीमा शुल्क चोरी के एक मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ई मेल के जरिये गिरफ्तारी का वारंट भेजा है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सूरत की एक अदालत ने इस मामले में पेश नहीं होने पर यह वारंट जारी किया है. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मार्च में नीरव मोदी और उनकी तीन कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक कारवाई शुरू की थी. यह कार्रवाई उनकी विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित कंपनियों द्वारा शुल्क मुकत आयातित माल को नियमों से हटकर अन्यत्र इस्तेमाल किये जाने को लेकर शुरू की गई. 

यह भी पढ़ें: सूरत की एक अदालत ने नीरव मोदी के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

अधिकारियों ने कहा कि मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद सूरत के मुख्य न्यायिक अधिकारी की अदालत ने नीरव मोदी के खिलाफ समन जारी किया था. तय तारीख पर अदालत में नीरव मोदी या उसके प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने के बाद यह वारंट जारी किया है. अधिकारियों ने कहा कि अदालत द्वारा वारंट जारी किये जाने के बाद डीआरआई ने ई मेल के जरिये इसे नीरव मोदी को भेजा. 

VIDEO: क्‍या नीरव मोदी का प्रत्‍यर्पण होगा?
नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक उनके मामा मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Niarv Modi, PNB Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com