विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट पर कुमार विश्वास का ट्वीट, 'नहीं तो देश पर गर्व करना तो दूर यहां जीना भी दूभर होगा'

कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट किया, 'उन्नाव में हुई घटना हमारे समाज-राजनीति में घुसपैठ कर रहे बेहद घटिया दौर की शुरुआती आहट है.

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट पर कुमार विश्वास का ट्वीट, 'नहीं तो देश पर गर्व करना तो दूर यहां जीना भी दूभर होगा'
उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सिडेंट मामले पर कुमार विश्वास ने किया ट्वीट.
  • उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सिटेंड पर कुमार विश्वास का ट्वीट
  • उन्नाव में हुई घटना बेहद घटिया दौर की शुरुआती आहट
  • उन्नाव रेप पीड़िता की कार को रविवार को ट्रक ने मारी टक्कर
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) पर आरोप लगाने वाली उन्नाव रेप (Unnao Rape) पीड़िता एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं पीड़ित महिला और उसका वकील गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित गुरबख्श गंज इलाके में गैंगरेप पीड़िता की गाड़ी और ट्रक की रविवार को भिड़ंत हुई थी. उधर, पीड़िता की मां का कहना है कि 'हमें पता चला है कि विधायक के लोग जिम्मेदार है. ये लोग पिछले कई दिनों से धमकी दे रहे थे. जब भी हम कोर्ट जाते तो कहते थे कि वह भले जेल में है, लेकिन उनके आदमी बाहर हैं. वह जेल के अंदर मोबाइल फोन यूज किया करता था. हमें न्याय चाहिए'. कवि कुमार विश्वास ने मामले को लेकर ट्वीट किया है.

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां ने कहा- एक्सीडेंट के लिए विधायक जिम्मेदार, उसके आदमियों ने दी थी धमकी

कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट किया, 'उन्नाव में हुई घटना हमारे समाज-राजनीति में घुसपैठ कर रहे बेहद घटिया दौर की शुरुआती आहट है. अपने-अपने नेताओं-दलों-विचारों-खेमों का चिंटूपना छोड़ इस देश की क़ानून-व्यवस्था-मर्यादा के बारे में सोचना-बोलना, आवाज़ उठाना शुरू करिए, नहीं तो देश पर गर्व करना तो दूर यहां जीना भी दूभर होगा.

'अगर बलात्कार का आरोपी BJP विधायक हो तो सवाल मत पूछिए', उन्नाव गैंगरेप केस में राहुल गांधी ने साधा निशाना

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय में अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा का विधायक हो तो सवाल पूछना मना है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ. भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन है. अगर भाजपा विधायक आपसे बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए.'

वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है.' प्रियंका ने सवाल किया, 'इस केस में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची? आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों?' उन्होंने यह भी पूछा, 'इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है?'

VIDEO: उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसे में घायल​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape, Kumar Vishvas, Kuldeep Sengar, Unnao Gang Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com