- बॉम्बे हाईकोर्ट में हो रही है सुनवाई
- सुसाइड लेटर चार्जशीट का हिस्सा
- जातिगत टिप्पणियों से परेशान थी पायल
मुंबई की डॉक्टर पायल तड़वी ख़ुदकुशी केस में एक सुसाइड नोट सामने आया है. ये सुसाइड नोट इस केस में दाख़िल की गई चार्जशीट में है. तीन पन्ने के इस सुसाइड नोट में पायल ने अपने ख़ुदकुशी की पूरी दास्तान लिखी है और अपने माता-पिता से माफ़ी मांगी है. गुरुवार को बॉम्बे हाइकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि गिरफ़्तार आरोपियों की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी. अब इस याचिका पर 30 जुलाई को सुनवाई होगी. इस मामले में हेमा आहुजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडेलवाल को 29 मई को गिरफ़्तार किया गया था. घटना 22 मई की है जब नायर अस्पताल की सेकेंड ईयर की छात्रा पायल तड़वी ने ख़ुदकुशी कर ली थी जिसके बाद पायल के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि तीन सीनियर डॉक्टर आए दिन उसपर जातिसूचक टिप्पणी करती थी. इसी वजह से पायल ने ख़ुदकुशी कर ली.
पायल तड़वी खुदकुशी मामला: 10 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजी गईं तीनों आरोपी डॉक्टर
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
डॉक्टर पायल तड़वी का सुसाइड नोट
'मुझे माफ़ कर देना मैं अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर रही हूं. मुझे पता है मैं आप दोनों के लिए कितनी अहमियत रखती हूं लेकिन अब मुझसे एक मिनट भी सहन नहीं हो पा रहा है. पिछले एक साल में हम सब सहन कर रहे हैं यह सोचते हुए कि यह ख़त्म हो जाएगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह कभी ख़त्म हो पाएगा. मेरे पास अब कोई रास्ता भी नहीं बचा है.
इतने दिन गुजरने के बावजूद हम इस मामले पर कहीं नहीं बढ़ पाए हैं. आख़िर वो कौन-सी निजी वजह है जिसके कारण उन्हें हमसे इतनी परेशानी है? मैंने सब जगह पर कोशिश करने के बाद यह निर्णय लिया है. पूरे डिपार्टमेंट में किसी ने हमारा सहयोग नहीं किया उन्होंने यह तय कर लिया है कि या तो हम ग़लत हैं या मामले में हमारी ग़लती है.
शुरुआती दिनों में मैंने या स्नेहल ने किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन यह टॉर्चर इतना बढ़ गया कि मैं उसे सह ही नहीं पाई. हमारी ग़लती हो या ना हो, लगभग हर दिन हमें स्टाफ़, मरीज़ और दूसरे सभी लोगों के सामने अपमानित किया जाता है.
मैंने अपने निजी और प्रोफ़ेशनल ज़िंदगी में सबकुछ खो दिया है क्योंकि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि जबतक वो नायर अस्पताल में मौज़ूद है, वो मुझे कुछ भी सीखने नहीं देंगे.
मैं हेमा आहूजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडेलवाल को अपने और स्नेहल के मौजूदा हालात के लिए ज़िम्मेदार मानती हूं. मुझे नहीं पता स्नेहल इन तीनों का सामना कैसे करेगी? मैं मेरे माता-पिता और सभी चाहने वालों से माफ़ी मांगती हूं.
डॉक्टर पायल तड़वी का सुसाइड नोट सामने आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं